{"_id":"6227a07acac1091cc96757c0","slug":"protest-udhampur-news-jmu2553400147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर रहे पटवारी, की जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर: अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए पटवारी एसोसिएशन के सदस्य.
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर। पटवारियों ने वेतन विसंगतियों को दूर करने, पटवारखानों का निर्माण व अन्य लंबित मांगों के लिए लगातार चौथे दिन हड़ताल पर रहे। पटवारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। पटवारियों ने कहा कि वेतन विसंगतियों को दूर न किए जाने के कारण हजारों पटवारी हर वर्ष आर्थिक परेशानियों का सामना करते हैं। मांगों को सरकार के सामने रखने के बाद भी पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
ऑल जम्मू-कश्मीर पटवार एसोसिएशन उधमपुर के बैनर तले पटवारियों ने मंगलवार को तहसील कार्यालय के बाहर धरना दिया। नारेबाजी और प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के संभागीय एग्जीक्यूटिव सदस्य विमल शर्मा और जिला प्रधान लोचन सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पटवारियों को पटवारखाने की जरूरत है। पटवार खाने में ही रिकार्ड को सही तरह से रखा जा सकता है और रिकार्ड के गुम होने की भी आशंका नहीं होगी। मौजूदा समय में ये हालात हैं कि पटवारी अपने स्तर पर किराए पर कमरा लेकर कार्यालय चला रहे हैं। इससे हमेशा रिकार्ड के भी गुम होने का डर रहता है। सरकार की तरफ से इसके लिए एक रुपये का भी योगदान नहीं है। इसी कारण पटवारियों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वेतन विसंगतियों की मांग को भी पूरा नहीं किया जा रहा है। कम पे-ग्रेड के कारण उनको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटवारियों ने कहा उनकी मांग है कि जम्मू में पटवारी पर दर्ज एफआईआर को जल्द रद्द किया जाए, ताकि पटवारी किसी परेशानी के काम कर सके। जब तक सरकार मांगों को पूरा नहीं करती है, तब तक हजारों पटवारी काम छोड़कर हड़ताल पर बैठे रहेंगे। इस मौके पर डा. राज सिंह, सुरेंद्र कुमार, मिलाप सिंह, अनूप सिंह, कृष्ण कुमार, शाम कुमार, शब्बीर मोहम्मद, रियाज मोहम्म्द, मंजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।