{"_id":"61f97f2beb76de1829538ec5","slug":"protest-udhampur-news-jmu2529941158","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूईईडी पर लगा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूईईडी पर लगा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप
विज्ञापन
उध पुर: शिवसेना द्वारा आदर्श कॉलोनी में चल रहे यू ई ई डी प्रोजेक्ट के खिलाफ किया गया प्रदर्शन.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाकर शिवसेना ने मंगलवार को यूईईडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो काम बंद करवाने को मजबूर हो जाएंगे।
दोपहर को जिला प्रधान संजीव कुमार के नेतृत्व में शहरवासियों व कार्यकर्ताओं ने यूईईडी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान जिला प्रधान ने बताया कि कुछ दिनों से यूईईडी आदर्श कॉलोनी में सीवरेज पाइप लाइन बिछा रही है। यह कार्य परेशानी का सबब बन गया है। काम के चलते सड़क की हालत खराब हो गई है। पाइप लाइन बिछाने के बाद जब सड़क की मरम्मत की जा रही है तो उसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। गड्ढों को मिट्टी से भरा गया है। जब इस पर वाहन चलते हैं तो बार बार वाहन फंस रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज सभी प्रदर्शन कर कार्य का विरोध कर रहे हैं। अब विभाग को काम की गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा। अगर परेशानियों को दूर करने के लिए कदम नहीं उठाए तो आने वाले दिनों में काम बंद करवा कर प्रदर्शन करेंगे। मौके पर अश्वनी प्रभाकर, सीनियर जिला उपप्रधान सुनील पंडिता, जिला उपप्रधान सुनील कुमार व इम्तियाज, महा सचिव अनिल विजय, युवा महा सचिव विशाल, आदि मौजूद थे।