फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

बिजली, पानी की समस्या पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
उधमपुर। बिजली, पानी की परेशानी को लेकर पैंथर्स पार्टी की ओर से चेयरमैन हर्ष देव सिंह की अध्यक्षता में नगर के टाऊन हॉल क्षेत्र में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग कार्यालय परिसर में भी धरना-प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने संबंधित विभागों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जानबूझ कर जनता की समस्याओं को बढ़ाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

हर्ष देव सिंह ने कहा कि जिला के अंदर बिजली और पानी को लेकर लोगों को काफी ज्यादा समस्याएं पेश आ रही हैं, लेकिन उनकी समस्या को सुनने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्रों के लोग भी इन समस्याओं से समान रूप से प्रभावित हैं। हर रोज लोग विभाग के कार्यालयों में आते हैं। लेकिन उनकी समस्या को दूर नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

अगर कहीं बिजली का ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है, तो कई-कई महीनों तक उसे ठीक नहीं किया जाता है। अगर इनके पास बिजली का एकाध खंभा अथवा तार लगाने की मांग लेकर कोई आता है, तो इनका सीधा जवाब होता है कि इनके पास बिल्कुल भी फंड नहीं हैं। इससे साफ जाहिर है कि संबंधित विभाग के अधिकारी सरकारी खजाने के ऊपर परजीवी बनकर बैठे हैं, जो सरकारी खजाने से सिर्फ अपनी तनख्वाह लेने से मतलब रखते हैं, जनता की समस्याओं से उनका कोई लेना देना नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्ष देव सिंह ने कहा कि जिला के अंदर बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए कोई भी काम नहीं हो रहा है, उल्टे कई लोग ऐसे भी हैं जिनके घरों में बिजली नहीं होने के बावजूद उन्हें हजारों व लाखों के बिल भेजे जा रहें हैं। इसलिए बिजली विभाग के अधिकारियों को उनकी चेतावनी है कि जल्द इस लूट खसोट को बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि यही स्थिति पेयजल आपूर्ति को लेकर भी है। लोग नदी, नालों का पानी ढोकर पी रहे हैं। अन्य सुविधाओं को लेकर भी लोग संघर्ष कर रहें हैं। केंद्र की भाजपा सरकार हर घर बिजली, हर घर पानी पहुंचाने के बडे़-बडे़ दावे कर रही है, लेकिन सच्चाई इसके उलट है।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन संबंधित विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देने के लिए किया गया था कि वह अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं अन्यथा आने वाले दिनों में लोग उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed