फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

बिजली बिल ज्यादा आने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
उधमपुर में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया व अन्य - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। खपत से ज्यादा बिजली बिल आने के मामलों को लेकर वीरवार को पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उनके साथ आए लोगों ने ‘बिजली बिल के नाम पर लूट खसोट बंद करो, यूटी सरकार और बिजली विभाग होश में आओ, आदि नारे लगाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक ने कहा कि विभाग अधिकारी बिना रीडिंग लिए, बिना मीटर जांचे, अपने घरों में बैठकर उपभोक्ताओं के बिल बना देते हैं। जिससे, कई लोगों का बिल इतना ज्यादा आ गया है कि लोगों में विभाग के खिलाफ आक्रोश है। उदाहरण के तौर पर स्थानीय निवासी नीरज कोहली का पिछले महीने ढाई सौ रुपये बिल था। लेकिन, इस बार 15 हजार रुपये का बिल भेजा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टिकरी के रहने वाले रत्तन सिंह का आठ हजार, सीन ठकरां के निवासी बंसी लाल को 757 रुपये का बिल भेजा गया है। ऐसे ही अलग-अलग पंचायतों में बहुत से और लोग भी हैं, जो दोगुना बिल आने की वजह से परेशान हैं। जबकि, वार्ड 17 के रहने वाले मोहनलाल को 10 लाख 15 हजार तीन सौ 12 (1015312) रुपये का बिल भेजा गया है। मोहनलाल एक दैनिक वेतनभोगी है। उसकी महीने की आय पांच हजार रुपये है। रहने के लिए दो कमरों का कच्चा घर है। अब 10 लाख रुपये का बिल उसे थमा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि सरकारी विभागों के वर्षों से करोड़ों रुपये के बिल बकाया हैं। लेकिन, उनकी बिजली कभी नहीं काटी जाती है। लेकिन, गरीब आदमी एक महीने का बिल नहीं देता है तो उसका कनेक्शन काट दिया जाता है। खपत के मुताबिक बिल भरने के लिए उपभोक्ता तैयार है। लेकिन, बिना जांच के घरों में बैठकर तैयार किए बिल को लोग देने के लिए तैयार नहीं हैं। इसलिए, बढ़ाए बिलों को रद्द किया लोगों को राहत दी जाए। इस मौके पर पार्षद समनिक भसीन, रमेश कुमार, शेखर रैना, युद्धवीर सिंह, सुशील कुमार, अजीत कोतवाल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed