{"_id":"5898ccfc4f1c1bc055378d8f","slug":"protest-against-traffic-police-by-truck-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ भड़के ट्रक चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ भड़के ट्रक चालक
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण जखैनी चौक पर रोके गए कश्मीरी ट्रक चालकों ने खराब सब्जियों को सड़क पर फेंक कर ट्रैफिक पुलिस पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी उनके वाहनों को घाटी की ओर छोड़ने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे ट्रक चालक मंजूर अहमद, इशफाक अहमद ने बताया कि एक सप्ताह से वह उन्हें जखैनी चौक पर रोका गया है। उनके ट्रकों में सब्जियां लदी हैं। वह खराब हो गई हैं, लेकिन ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारी उन्हें घाटी की ओर जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के जवान और अधिकारी जखैनी नाके से जम्मू नंबर के वाहन को आगे जाने दे रहे हैं। उन्हें बेवजह चौक पर क्यों रोका गया है। जब भी इस बात की जानकारी ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों से लेने जाते हैं तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं। अब आलम यह हो गया है कि सप्ताह तक रुके रहने के कारण उनके पास रखे सारे पैसे समाप्त हो गए हैं। इस कारण उन्हें खाने-पीने के लिए दिक्कतों का सामाना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रात में रहने के लिए कोई जगह नहीं होने से उन्हें पूरी रात जाग कर गुजारनी पड़ती है। अधिक संख्या में ट्रकों को रोकने के कारण दुकानदार भी उन्हें महंगा सामान दे रहे हैं। इस कारण उनकी दिक्कतें लगातार बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि ट्रक में लदे सब्जियों व अन्य सामान के खराब होने से जो नुकसान चालकों को हुआ है उन्हें उसका मुआवजा
दिया जाए।