{"_id":"8173a16710de4577dd0b97f337874125","slug":"protesh-for-light-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया खंभा लगाए जाने के बावजूद उस पर तारों को शिफ्ट नहीं किए जाने से गुस्साए आदर्श कालोनी वार्ड नंबर तीन के निवासी बुधवार को प्रदर्शन पर उतर आए।
यहां लगा पुराना जर्जर खंभा तारों का अधिक बोझ नहीं सह पा रहा है और एक ओर झुक गया है। बिजली विभाग के नारेबाजी करते हुए उन्होंने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
लोगों के अनुसार आदर्श कालोनी में लगे एक खंभे पर तारों का अधिक बोझ है। इसके अधिक भार के कारण खंभे में दरारें आ गई हैं। एक तरफ झुक गया है।
इसके बाद बिजली विभाग ने उससे कुछ दूरी पर नया खंभा लगा दिया है, लेकिन उस पर तारों को शिफ्ट नहीं किया गया है।
पुराने खंभा दिनोंदिन और कमजोर हो रहा है। अधिक बोझ यह अधिक दिनों तक सह नहीं सकता और कभी भी हादसा हो सकता है।
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए नरेश कुमार ने बताया कि चार महीने पहले ही नया खंभा लगा दिया गया था। लेकिन इस पर तारों को शिफ्ट नहीं किया यगा है। समस्या के बारे में बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार बताया जा चुका है, लेकिन कोेई नतीजा नहीं निकला।
उनका कहना था कि आज मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द तारों को नए खंभे पर शिफ्ट नहीं किया गया और ढीली और जर्जर तारों को नहीं बदला गया तो उन्हें मजबूर होकर कड़ा कदम उठाना पड़ेगा। प्रदर्शन में सलमा, नसरीन, ताहिर, अमीना, कालू, कृष्णा, महेश आदि मौजूद थे।