फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Protesh for light

बिजली विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा

Thu, 10 Dec 2015 01:32 AM IST
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Dec 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
Protesh for light
नया खंभा लगाए जाने के बावजूद उस पर तारों को शिफ्ट नहीं किए जाने से गुस्साए आदर्श कालोनी वार्ड नंबर तीन के निवासी बुधवार को प्रदर्शन पर उतर आए।
विज्ञापन


यहां लगा पुराना जर्जर खंभा तारों का अधिक बोझ नहीं सह पा रहा है और एक ओर झुक गया है। बिजली विभाग के नारेबाजी करते हुए उन्होंने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।

लोगों के अनुसार आदर्श कालोनी में लगे एक खंभे पर तारों का अधिक बोझ है। इसके अधिक भार के कारण खंभे में दरारें आ गई हैं। एक तरफ झुक गया है।

इसके बाद बिजली विभाग ने उससे कुछ दूरी पर नया खंभा लगा दिया है, लेकिन उस पर तारों को शिफ्ट नहीं किया गया है।

पुराने खंभा दिनोंदिन और कमजोर हो रहा है। अधिक बोझ यह अधिक दिनों तक सह नहीं सकता और कभी भी हादसा हो सकता है।

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए नरेश कुमार ने बताया कि चार महीने पहले ही नया खंभा लगा दिया गया था। लेकिन इस पर तारों को शिफ्ट नहीं किया यगा है। समस्या  के बारे में बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार बताया जा चुका है,  लेकिन कोेई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन


उनका कहना था कि आज मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द तारों को नए खंभे पर शिफ्ट नहीं किया गया और ढीली और जर्जर तारों को नहीं बदला गया तो उन्हें मजबूर होकर कड़ा कदम उठाना पड़ेगा। प्रदर्शन में सलमा, नसरीन, ताहिर, अमीना, कालू, कृष्णा, महेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed