{"_id":"820402e8365ddcc95004ed6d29923666","slug":"protesh-for-demand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर उतरे घोड़े-पिट्ठू वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर उतरे घोड़े-पिट्ठू वाले
कटडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी से अर्द्धकुंवारी तक के नए मार्ग को वाहनों के लिए इस्तेमाल किए जाने की संभावना के विरोध में भवन मार्ग पर कार्य करने वाले हजारों मजदूर बुधवार को हड़ताल पर रहे।
मजदूरों ने बाण गंगा मार्ग पर भी आवाजाही दो घंटे तक बंद रखी। बाण गंगा क्षेत्र के दुकानदारों ने भी कामकाज ठप रखते हुए आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन के संकेत दे दिया है।
सुबह से ही माता वैष्णो देवी मार्ग पर घोड़े वाले, पिठ्ठू और पालकी वाले मजदूरों ने हड़ताल की घोषणा करते हुए दर्शनी ड्योड़ी के पास एकत्रित होना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मजदूरों ने बाण गंगा मार्ग पर यात्रियों की आवाजाही को भी रोक रखा। हालांकि, यात्रियों को निकालने का प्रयास प्रशासन लगातार करता रहा। लेकिन मजदूरों के रोष को देखते हुए उन्हें नियंत्रण करने में दिक्कत आई।
करीब दो घंटे तक मार्ग अवरुद्ध करने के बाद इन मजदूरों ने मुख्य बाजार से होते हुए रोष रैली निकाली। बस स्टैंड पर पहुंचकर उन्होंने आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किए जाने की चेतावनी भी दी।
मजदूर यूनियन के प्रधान भूपिंदर सिंह का कहना है कि धर्मनगरी से अर्द्धकुंवारी तक बनाए नए मार्ग को घोड़ों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किए जाने के लगातार आश्वासन दिए जाते रहे हैं।
जबकि मौजूदा समय में इस मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल होने के संकेत मिल रहे हैं। उनका कहना था इससे हजारों की संख्या में मजदूर भुखमरी की कगार पर आ जाएंगे। इसे किसी हाल में सहन नहीं किया जाएगा।
यूनियन का यह भी आरोप है कि हेलीकाप्टर की बड़ी दुर्घटना के बावजूद हेलीकाप्टर सेवाओं द्वारा डीजीसीए के नियमों का उल्लंघन जारी है। इस पर बोर्ड आंखें बंद किए हैं।