{"_id":"6994c9e64e4f66d5aa0b32f7","slug":"property-seized-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-132715-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नशा तस्कर एजाज अहमद की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नशा तस्कर एजाज अहमद की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने नशा तस्कर की संपत्ति कुर्क की है। उसकी पहचान एजाज अहमद डार निवासी गुलाब बाग (श्रीनगर) हुई है। लगभग 30 लाख रुपये की चल संपत्ति को एनडीपीएस के तहत जब्त किया है। जांच में पता चला कि आरोपी ने नशा बेचकर कमाए धन से इनोवा क्रिस्टा खरीदी थी। उस पर थाना जाकोरा और थाना जादिबल में भी प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी न्यायिक हिरासत में जिला जेल में बंद है। कार्रवाई के साथ इस वर्ष एनडीपीएस से संबंधित संपत्ति की कुर्की 2.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। संवाद
सर्कुलर रोड पर हेरोइन के साथ गिरफ्तार
उधमपुर। पुलिस टीम ने सर्कुलर रोड के पास नशे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मोहम्मद सलीम निवासी वार्ड-48, गुर्जर बस्ती, बाहु फोर्ट (जम्मू) के रूप में हुई है। वह सैलें तालाब से मेटाडोर स्टैंड की तरफ जा रहा था। शक के आधार पर उसे रोककर तलाशी ली तो 5.67 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने एफआईआर दर्जकर आगे की जांच शुरू की है। संवाद