फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   programme

जियारत के लिए जुटी हजारों की भीड़

विज्ञापन
programme
ोटो.....शाह असरार-उद-दीन बहगदादी की जियारत करते लोग व जिला उपायुक्त द्रक्षा अंद्राबी को शाल पहनाकर ? - फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में वीरवार को शाह असरार उद्दीन बगदादी का उर्स धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर उनकी जियारत सहित उनके पिथा शाह फरीद उद्दीन बगदादी की जियारत के लिए हजारों की भीड़ जुटी। लोगों को कतारों में रहकर जियारत करनी पड़ी। इस मौके पर स्थानीय चौगान मैदान में एक मेला लगा था, जहां पर दूर-दूर से आए खासकर कश्मीर से आए लोगों ने स्टाल लगाए थे। लोगों ने यहां जमकर खरीदारी की। इसके साथ ही निदेशक पर्यटन विभाग जम्मू की तरफ से किश्तवाड़ डेवलपमेंट अथारिटी के साथ मिलकर एक कार्यक्रम महफिल-ए-समाह के नाम से आयोजित किया गया। इसमें काफी संख्या में स्थानीय व बाहरी गायकों को बुलाया गया था।
विज्ञापन

उर्स के मौके पर चौगान ग्राउंड किश्तवाड़ में जिला प्रशासन किश्तवाड़, किश्तवाड़ विकास प्राधिकरण और जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी के सहयोग से निदेशालय पर्यटन जम्मू की ओर से एक सूफी संगीत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अवकाफ इस्लामिया की अध्यक्ष द्रक्षा अंद्राबी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इनके अलावा जिला डोडा से उपायुक्त विशेष पॉल, एसएसपी अब्दुल क्यूम, जिला किश्तवाड़ के उपायुक्त डॉ. देवांश यादव, एसएसपी शफकत हुसैन बट्ट व अन्य कई अधिकारी उपस्थित रहे। देर रात तक गीत संगीत का कार्यक्रम चलता रहा। जिला प्रशासन की तरफ से उर्स के मौके पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। इसके साथ ही यात्रियों के लिए भी कई प्रकार सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थीं। काबुल बुखारी गायक ने महफिल में खूब समा बांधा। हर कोई थिरकने को मजबूर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed