{"_id":"60ad395d8ebc3ebb265200c8","slug":"pri-members-play-a-role-in-setting-up-a-covid-care-center-udhampur-news-jmu235986356","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड केयर सेंटर स्थापित करने में पीआरआई सदस्य निभाएं भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड केयर सेंटर स्थापित करने में पीआरआई सदस्य निभाएं भूमिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। डीसी अशोक शर्मा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें पंचायत में स्थापित होने वाले पांच बेड के कोविड केयर सेंटर की स्थापना के बारे में विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही पीआरआई सदस्यों से केंद्रों को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाने का आग्रह किया है।
डीसी ने बताया कि एलजी के निर्देश पर जिले में प्रशासन की ओर से सभी 236 पंचायतों में पांच बेड के कोविड केयर सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत अभी तक 95 कोविड केयर सेंटर स्थापित हो चुके हैं और अन्य का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इन केंद्रों में एक ऑक्सीजन स्पोर्टेड बेड होगा।
यहां पर उन संक्रमितों को रखा जाएगा, जिनके घर में आइसोलेशन की सुविधा नहीं है। जिला कैपेक्स बजट में से इस कार्य के लिए एक लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। केंद्रों की स्थापना की निगरानी पीआरआई की होगी, जिसमें संबंधित पंचायत के सरपंच और पंच शामिल हैं। उन्होंने सरपंचों और अन्य पीआरआई से केंद्रों की स्थापना और संचालन में अहम भूमिका निभाने का आग्रह किया। किश्तवाड़ ब्लॉक की 12 पंचायतों में पांच बेड के कोविड केयर केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया जोरशोर से जारी है। लक्षित समूहों के शत-प्रतिशत टीकाकरण पर जोर देते हुए उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं से आग्रह किया कि वे लोगों को पंजीकृत कराएं और वायरस की प्रभावी रोकथाम के लिए टीका लगवाएं। बैठक में बीडीसी अध्यक्ष किश्तवाड़ सुरेश शर्मा, एसीआर अख्तर हुसैन काजी, एसीडी किशोर सिंह कटोच, सीएमओ डॉक्टर आरएस मन्हास, बीडीओ शीतल शर्मा आदि मौजूद रहे।