{"_id":"62e5711e2c070d09780fe3d8","slug":"press-conference-udhampur-news-jmu2650264153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारियों को गुमराह कर भ्रम न फैलाए पुरानी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारियों को गुमराह कर भ्रम न फैलाए पुरानी टीम
विज्ञापन
उधमपुर: पत्रकार वार्ता करते हुए सुंदर सिंह खालसा.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। व्यापार मंडल के चुनाव को महज एक दिन शेष है। इससे पहले शनिवार को स्थानीय कारोबारी एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने मतदाताओं से कारोबारियों की समस्याओं का समाधान करने वाले उम्मीदवार को जिताने की अपील की।
नई टीम को समर्थन कर रहे सुरिंद्र ने प्रेसवार्ता में कारोबारियों से अपील की कि व्यापार मंडल के लिए वे उस नई टीम का चुनाव करे जो आपके सुख दुख में मजबूती से खड़ी रहे। पहले के मुकाबले चार साल में व्यापार मंडल के रुतबे में काफी गिरावट आई है, जिसका मुख्य कारण पिछले चुनाव में व्यापार मंडल की कमान कमजोर हाथों में सौंपना रहा। यही कमजोर टीम अब फिर से कारोबारियों को गुमराह कर झूठा और भ्रामक प्रचार कर रही है।
उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल की पुरानी टीम ने कारोबारियों का साथ देने की बजाय राजनीति ज्यादा की है। इसलिए, कारोबारी वर्ग इनसे नाराज है, और अब नई टीम को कमान सौंपना चाहता है। यह बात पुरानी टीम से सहन नहीं हो रही है। इसलिए, उनसे अपील है कि भ्रामक हथकंडे अपनाने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाने में अपनी भागीदारी निभाएं।