{"_id":"62e424afda26eb0aee273f03","slug":"press-conference-udhampur-news-jmu2649579140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद ने पूर्व विधायक के शब्दों को बताया निंदनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद ने पूर्व विधायक के शब्दों को बताया निंदनीय
विज्ञापन
उधमपुर: आम आदमी पार्टी के काउंसलर द्वारा की गई पत्रकार वार्ता.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। आम आदमी पार्टी नेत्री एवं वार्ड 1 की पार्षद प्रीति खजूरिया ने शनिवार को पूर्व विधायक पवन कुमार गुप्ता के बयान की निंदा की। पूर्व विधायक ने उनके लिए छिटपुट नेता और बरसाती मेंढक शब्द का इस्तेमाल किया था।
पार्षद ने कहा कि पूर्व विधायक ने एक महिला पार्षद के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करने में जरा भी हिचकिचाहट नहीं दिखाई। जबकि, किसी महिला के लिए ऐसी शब्दावली का इस्तेमाल करना बेहद अपमानजनक व निंदनीय है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को ऐसे गैर जिम्मेदार नेताओं के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।
प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि शहर के बडे़ नेता कहलाने वाले पूर्व विधायक ने अपने भाई एवं नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता के साथ मिलकर पूरे उधमपुर को बेवकूफ बनाने का काम किया है। इससे शहर का विकास पिछड़ गया है। इन्होंने शहर के विकास के लिए कोई काम नहीं किया है। अब अगर कोई शहर के विकास के लिए गंभीरता से प्रयास कर रहा है तो इनसे यह सहन नहीं हो रहा है। इसीलिए, वह हमेशा अच्छे कार्य करने वालों को गिरने की कोशिश करते रहते हैं। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप मे पार्षद सुनील परोच, पार्षद जगदीश, रंजीत सिंह, शिल्पा शर्मा, श्रेष्ठा शर्मा और सपना उपस्थित रहीं।