फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   press conference

प्रदेश के पंचों-सरपंचों के लिए मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
press conference
उधमपुर: हंसराज ठाकुर द्वारा की गई पत्रकार वार्ता. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। ऑल जम्मू एंड कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष सरपंच हंसराज ठाकुर ने सरकार से प्रदेश के पंचों व सरपंचों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। कहा कि अब तक कई पंच व सरपंच सुरक्षा न मिलने के कारण जान गंवा चुके हैं। अन्य के लिए भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता का आयोजन कर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में पंचायती राज दिवस मनाने के आ रहे हैं। इसका स्वागत हैं। लेकिन, जम्मू कश्मीर में पंचायती राज प्रणाली को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए कुछ जरूरी मांगों को पूरा किया जाए। क्योंकि, इनकी कमी के कारण पूरे जम्मू कश्मीर में कैपेक्स बजट का करीब 70 फीसदी पैसे की चूक हो गई है। इसकी वजह टेंडर प्रक्रिया भी रही है जिसे सही तरीके से लागू करने में जिला प्रशासन नाकाम रहा है। इसके कारण पंचायतों के विकास कार्य अधर में लटक गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि पंचायत में तीन लाख रुपये तक के कामों के लिए टेंडर प्रक्रिया को खत्म किया जाना चाहिए। इसके अलावा 14वीं एफसी और 15वीं एफसी के पैसे और मनरेगा की लंबित देनदारियों का भी जल्द भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कई मांगें और भी हैं जिन्हें प्रधानमंत्री के समक्ष हल करने के लिए उठाया जाएगा। ताकि, जम्मू कश्मीर में पंचायती राज प्रणाली को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed