फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Prabhat pheri

प्रभात फेरी में सजाई माता कालरात्रि की विशेष झांकी

विज्ञापन
Prabhat pheri
कटड़ा। नवरात्रि पर्व पर धर्मनगरी में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, पर्यटन विभाग व प्रभात फेरी एसोसिएशन ने शनिवार सुबह प्रभात फेरी निकाली। इसमें माता कालरात्रि की झांकी विशेष रूप से सजाई गई। साथ ही मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, मां काली की एक अन्य झांकी भी फेरी की शोभा बढ़ा रही थी। बीएमओ कटड़ा गोपाल दत्त ने प्रभात फेरी को झंडी दिखाई।
विज्ञापन

शनिवार की प्रभात फेरी बाणगंगा मार्ग से होते हुए दर्शनी ड्योढ़ी पहुंची। वहां से मुख्य बाजार के रास्ते बस अड्डे पर समाप्त हुई। इस दौरान गुरुग्राम, वाराणसी, पटना, आदि से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। फेरी में राजस्थानी कलाकारों ने नृत्य भी प्रस्तुत किया। समूचे मार्ग पर भजन कीर्तन का सिलसिला जारी रहा और स्थानीय लोग इसका स्वागत पुष्प वर्षा से करते रहे। मुख्य बस अड्डे पर भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान राज कुमार पाधा ने बताया कि अंतिम नवरात्रि को निकाली जाने वाली प्रभात फेरी सबसे अलग होगी। उसमें देश के कई राज्यों से आए कलाकार शामिल होंगे। मौके पर अजय शर्मा, अमन महाजन, मनोज सदोत्रा, अजय वर्मा, आदि मौजूद थे।

प्रभात फेरी में कालरात्री की भुमिका निभाते कलाकार व प्रभात फेरी निकालते श्रदालु व अन्य

प्रभात फेरी में कालरात्री की भुमिका निभाते कलाकार व प्रभात फेरी निकालते श्रदालु व अन्य- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed