फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   power cut

33 केवी लाइन पर गिरा टावर, पंद्रह घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
power cut
चिनैनी क्षेत्र में सोमवार को दिनभर बिजली गुल रही, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दुकानदारों का भी दिनभर कार्य प्रभावित रहा। वहीं देर शाम करीब पंद्रह घंटे बाद बिजली बहाल हो पाई। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह पांच बजे चिनैनी क्षेत्र में बिजली अचानक गुल हो गई। जब घंटों तक बिजली नहीं आई तो लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मियों से बिजली बंद संबंध जानकारी लेनी चाही। इस दौरान पता चला कि समरोली के पास एक टावर 33केवी लाइन पर गिरने से तार टूट गए हैं। समरोली के पास बिजली विभाग के कर्मी दिनभर बिजली बहाली के कार्य में जुटे थे। एईई अशोक गुप्ता ने कहा कि सोमवार देर शाम बिजली बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed