फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   political

आम आदमी पार्टी ने रैली के जरिए भाजपा पर साधा निशाना ।

विज्ञापन
political
हर्ष देवी की रैली की तस्वीरे :- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर आम आदमी पार्टी की रैली हुई। इसमें पार्टी के चेयरमैन व पूर्व मंत्री हर्षदेव सिंह और पूर्व विधायक यशपाल कुंडल मौजूद रहे। बस स्टैंड में आयोजित रैली से पहले हर्ष देव सिंह ने चिनैनी दोमेल से कार्यकर्ताओं के साथ पैदल रैली निकाली।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर लोगों को संबोधित करते हुए हर्षदेव सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में इसलिए आए कि लोगों की समस्याएं दूर हो सकें। उन्होंने कहा कि कई विधायक व मंत्री बने लेकिन वे लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते हैं। उन्होंने अपने विधायक व मंत्री के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि 75 साल के इतिहास में उन्होंने 11 हजार स्कूल खोले, जबकि हजारों युवाओं को रोजगार दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दो करोड़ नौकरियां देने की बात करने वाली भाजपा आज नौकरियां छीन रही है। पढ़े लिखे युवा सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। भाजपा ने डेलीबेजरों से वाइदे किए थे कि उनकी सरकार बनने पर उन्हें पक्का किया जाएगा लेकिन न ही उनकी समस्याएं दूर हुईं न ही कई सालों से उनका वेतन दिया गया। भाजपा ने महंगाई को दूर करने के नाम पर सरकार बनाई लेकिन आज महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। उनका बजट गड़बड़ा गया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि गांव में सड़कें बदहाल हैं और हवा चलने पर बिजली बंद हो जाती है। जल जीवन मिशन भी अभी तक अधूरा है, जिससे लोगों की समस्या बढ़ गई है। बुजुर्ग लोगों की पेंशन को लेकर कानून में बदलाव किया गया। विधवा पेंशन के लिए सर्टिफिकेट मांगा जा रहा है। उन्होंने लोगों को कहा कि मजहब के नाम पर वोट न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed