फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   political news

Udhampur News: भाजपा अध्यक्ष ने मां के चरणों में लगाई हाजिरी

विज्ञापन
political news
कटड़ा। धर्मनगरी में सोमवार को जम्मू कश्मीर यूटी भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले मां वैष्णो देवी के चरणों में माथा टेका और राज्य के लिए सुख व शांति की दुआ की।
विज्ञापन

इसके बाद कटड़ा में आने वाले नपा चुनाव सहित पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सोमवार सुबह जम्मू कश्मीर यूटी के भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा व डॉ. डीके मलहार और जिला अध्यक्ष रोहित दुबे के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन करने भवन की ओर रवाना हुए। उसके वाद भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी आने वाले पंचायत व नपा चुनाव के लिए बात की। रोपवे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा आम जनता के साथ है और हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। उनका कहना था कि भाजपा का एक ही मंत्र है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास। उन्होंने कहा कि जब कटड़ा की महिलाएं व अन्य लोग धरना प्रदर्शन पर थे तो हमारे भाजपा के सभी कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद थे। भाजपा के सहयाेग से ही उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया था, इसलिए भाजपा का हर एक नेता व कार्यकर्ता जनता के साथ खड़ा रहेगा। आने वाले चुनाव में उम्मीद है कि भाजपा पूरा सौ प्रतिशत वोट हासिल करेगी। इस मौके पर डीडीसी पैंथल राजेंद्र मैंगी, डीडीसी कटड़ा निर्मला देवी, पूर्व नपा अध्यक्ष विमल इंदु, उपाध्यक्ष अजय बडू, मंडल अध्यक्ष सोहन लाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed