फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   police

नो रेहड़ जोन से हटने लगी रेहड़ियां

विज्ञापन
police
उधमपुर के गोल मार्केट में नो रेहड़ी जोन से रेहड़ियों को हटाने के लिए पहुंची पुलिस व मौजूद व्यापार - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर में बने नो रेहड़ी जोनों में शुक्रवार को पहली बार कोई रेहड़ी नजर नहीं आईं। व्यापार मंडल की शिकायत पर पुलिस ने सलाथिया चौक, इंदिरा चौक, कोर्ट रोड और रामनगर चौक से रेहड़ियों को हटाकर इलाकों को साफ कर दिया। मंडल के प्रधान का कहना है कि रेहड़ियां हटाने के लिए कई बार नगर परिषद से कहा गया। जब सुनवाई नहीं हुई तो पुलिस से शिकायत करनी पड़ी।
विज्ञापन

करीब तीन वर्ष पहले नगर परिषद ने पहली बार शहर के आठ स्थानों को नो रेहड़ी जोन घोषित किया था। इन स्थानों पर नो रेहड़ी जोन के बोर्ड भी लगाए गए थे। नप ने मुनादी कर सभी रेहड़ी व फड़ी वालों को चेतावनी दी थी कि सप्ताह के अंदर अपनी रेहड़ियों को नो रेहड़ी जोन से हटा लें। नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। नप की यह चेतावनी केवल मुनादी तक ही सीमित रह गई। न कभी इन रेहड़ियों को हटाया गया, और न ही ये इलाके कभी रेहड़ी मुक्त हो सके। लेकिन, अब पुलिस ने सख्ती से काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे पुलिस सलाथिया चौक पर पहुंची, और नो रेहड़ी जोन से रेहड़ियों को हटाने का काम शुरू कर दिया। कोर्ट रोड, इंदिरा चौक से भी रेहड़ियों को हटाया गया। कुछ रेहड़ियों को कब्जे में भी लिया गया। वीरवार शाम को इन रेहड़ी वालों को पुलिस ने चेतावनी दी थी कि शुक्रवार को कोई भी रेहड़ी नो रेहड़ी जोन में नहीं लगेगी। इसके बावजूद नो रेहड़ी जोन में रेहड़ियां लगीं। तब पुलिस ने रेहड़ियों को हटाने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे में ही सलाथिया चौक पर बने नो रेहड़ी जोन को पूरी तरह खाली कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन स्थानों को बनाया गया नो रेहड़ी जोन
तीन वर्ष पहले नगर परिषद ने गोल मार्केट, इंदिरा चौक, बस अड्डा मार्ग, मुखर्जी बाजार, कोर्ट रोड, रामनगर चौक, सलाथिया चौक और बस अड्डा को नो रेहड़ी जोन घोषित किया था। लेकिन, इन स्थानों पर कभी रेहड़ियां लगना बंद नहीं हुईं।
----
शहर में बिना लाइसेंस की बढ़ी रेहड़ियां
मौजूदा समय में शहर में आठ सौ से अधिक रेहड़ियां चल रही हैं। इनमें से लाइसेंस हासिल करने वाली रेहड़ियां करीब 400 हैं। नो रेहड़ी जोन में सभी रेहड़ियां बिना लाइसेंस की ही हैं। नगर परिषद ने इसको लेकर कभी गंभीरता से काम नहीं किया है। इसी कारण आज पूरा शहर रेहड़ियों से भर गया है।

----
नो रेहड़ी जोन से रेहड़ियां हटाने की शिकायत नगर परिषद से कई बार की गई, लेकिन उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर इसकी शिकायत पुलिस से करनी पड़ी। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ नो रेहड़ी जोनों को खाली करवा दिया है। उम्मीद है कि अब शहर को अतिक्रमण से कुछ राहत मिलेगी।
- जितेंद्र वरमानी, व्यापार मंडल प्रधान, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed