{"_id":"6553bbe0f142157f9f011e19","slug":"police-impound-10-vehicles-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-4492-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शहर के मुख्य चौराहों पर लगे नाके, 192 के कटे चालान, 10 वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शहर के मुख्य चौराहों पर लगे नाके, 192 के कटे चालान, 10 वाहन सीज
Tue, 14 Nov 2023 11:56 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ऑनलाइन चालान के अलावा साढ़े 48 हजार से अधिक नकद जुर्माना वसूला
उधमपुर। शहर के मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को नाकाबंदी कर एक ही दिन में तीन जगह नाके लगाए। इस दौरान 192 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि 10 को सीज किया गया। पुलिस ने जुर्माने के तौर पर साढे 48 हजार रुपये से भी अधिक का नकदी वसूली है। भारी मात्रा में ऑनलाइन चालान भी किए गए।
मंगलवार सुबह 10 बजे के बाद शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिस, ट्रैफिक पुलिस सहित जिला मोबाइल मजिस्ट्रेट के काफिले ने एमएच चौक में नाका लगाया। नाके की वजह से कुछ दोपहिया वाहन चालक उल्टे पांव वाहन लेकर फरार होने लगे। कुछ पुलिस के हत्थे चढ़ गए तो एकआध भागने में कामयाब हो गए। चोपहिया वाहनों की एकदम ब्रेक लग गई। जिन चालकों ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी, वे सीट बेल्ट पहनने में जुट गए और जिन दोपहिया वाहन चालकों के पास हेल्मेट तो थे पर पहन नहीं रखी तो हेलमेट पहनने में जुट गए। मगर पुलिस ने उनको भी पकड़ा और लापरवाही बरतने पर जुर्माना भी वसूला। इसके अलावा धार रोड एवं एनएच-2 को जोड़ने वाले दोमेल यानि टीसीपी चौक और सलाथिया चौक पर भी नाका लगाया गया। एमएच चौक पर जिला मोबाइल मजिस्ट्रेट ने खुद मौजूद रहकर चालान काटे तो टीसीपी और सलाथिया चौक डीएसीपी ट्रैफिक अरुण जम्वाल एवं डीएसपी हेडक्वार्टर गुरमीत सिंह की देखरेख में चालान काटे गए। इसके अलावा सड़क किनारे खड़े कई वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।
मोबाइल मेजिस्ट्रेट के नेतृत्व में लगभग 30 वाहनों के चालान काटे गए और लगभग 30 हजार रुपये अधिक का जुर्माना वसूला गया। जबकि उधमपुर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक 95 वाहनों के चालान काटे गए जबकि उधमपुर ट्रैफिक पुलिस ने 67 वाहनों के चालान काटते हुए साढे 18 हजार रुपये का नकद जुर्माना भी वसूला। इसके अलावा 10 के करीब वाहनों को सीज किया गया है जिनमें दोपहिया वाहन एवं कार भी शामिल है और भारी मात्र में आनलाइन चालान भी किए गए हैं।
विज्ञापन
आम आदमी की सुरक्षा ही हमारा उदेदश्य : अरुण जम्वाल
दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहने और चार पहिया वाहन पर हमेशा सीट बेलट लगाकर ही सफर करे। यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। इसलिए यातायात नियमों का उल्लंघन न करेंं। पुलिस एवं यातायात विभाग का उद्देश्य लोगों को डराना या दबाव बनाना नहीं बल्कि आम आदमी को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके और मासूम लोगों की जानें बच सकें। यह आदमी के सहयोग के बिना संभव नहीं है।
- अरुण जम्वाल, डीएसपी ट्रैफिक
फोटो सहित