{"_id":"a192fc852790bb0488f54c71c5fb802d","slug":"performance-out-rally-against-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
Updated Wed, 23 Dec 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाटर वर्क्स पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन ने मंगलवार को अपनी मांगों के समर्थन में रोष रैली निकाली और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो वह पानी बंद करने को मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन एसडीएम दवेंद्र शर्मा को भी सौंपा।
विज्ञापन
मंगलवार को रोष रैली और प्रदर्शन सबडिवीजन प्रधान जगदीश मंगोत्रा और जिला महासचिव विजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें वाटर वर्क्स पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन ने कई मांगों को उजागर किया। कहा गया कि सीपी वर्कर्स का वेतन ढाई साल से नहीं मिला है, जिस कारण उन्हें घर चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि करीब एक साल पहले सरकार ने जिनकी जमीनों में टैंक बनाए थे, उन्हें डेलीवेजर लगाया था, उन्हें भी अब तक वेतन नहीं मिला है। जबकि पांच सौ रुपये प्रति माह वेतन पाने वाले भी वेतन को तरस रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कर्मियों को काम के मुताबिक पद दिए जाने और स्टाफ की कमी को दूर करने पर भी जोर दिया। डीए की किस्त जो जुलाई 2015 से बकाया है, वह भी देने की मांग उठाई। इस मौके पर दरबार सिंह, गोविंद राम, गणेश चंद, मो. शरीफ, बरकत अली और अन्य मौजूद थे।