फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   pauni, wrestling, baishakhi

Udhampur News: मिनी स्टेडियम में विशाल दंगल, अनिल और शमशेर के बीच कड़ी टक्कर, मुकाबला बेनतीजा

विज्ञापन
pauni, wrestling, baishakhi
पौनी। मिनी स्टेडियम में बैसाखी के उपलक्ष्य में विशाल दंगल हुआ जिसमें करीब 70 कुश्तियां हुईं। दंगल को देखने के लिए बड़ी संख्या में दंगल प्रेमी पहुंचे और पूरे दिन रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया।
विज्ञापन

सबसे बड़ा मुकाबला अनिल (रियासी) और शमशेर (दीनानगर) के बीच हुआ। दोनों पहलवानों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण कोई नतीजा नहीं निकला। आयोजकों ने दोनों पहलवानों को 25-25 हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया। दूसरी बड़ी माली में सुनील कुमार (कोट भलवाल) ने बेरी (चंबा, हिमाचल) को हराकर जीत दर्ज की। विजेता को 25 हजार तथा उपविजेता को 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

तीसरी बड़ी माली कुलवीर कुमार और माम के बीच हुई जिसमें कुलवीर कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए माम को पटकनी दी। विजेता को 18 हजार और उपविजेता को 12 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में संत बालक योगेश्वर दास महाराज के शिष्य सुनील दास विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में कमेटी सदस्यों और स्थानीय लोगों का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed