{"_id":"cad9694bbe49e837536d2aaeb4028f8e","slug":"patwari-of-rtian-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रठियान के पटवारी को सस्पेंड किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रठियान के पटवारी को सस्पेंड किया
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Sat, 05 Dec 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी में कोताही और गैरहाजिर रहने पर अतिरिक्त जिला उपायुक्त ने रठियान के पटवारी को सस्पेंड कर दिया और उससे जवाब-तलब किया।
विज्ञापन
उपायुक्त अंग्रेज सिंह राणा ने औचक दौरे के दौरान पाया कि पटवारी मोहम्मद अख्तर देव ड्यूटी में कोताही बरत रहा है। उसके स्थान पर मानसर के पटवारी नवीन कटोच को अतिरिक्त चार्ज दिया गया।
मामले के अनुसार पटवारी किसी इजाजत के बगैर ड्यूटी से गैर हाजिर था। उसने कोई छुट्टी का आवेदन भी नहीं दिया और बिना अनुमति के स्टेशन भी छोड़ दिया। उसके खिलाफ स्थानीय लोगों ने पहले भी कई शिकायतें की थी।
विज्ञापन
स्थानीय लोग अमानवीय व्यवहार व दुर्व्यवहार से तंग आकर जिला हेडक्वार्टर में भी प्रदर्शन कर चुके हैं। राणा ने इन अधिकारियों को कहा कि वह ईमानदारी व निष्ठा से अपनी डयूटी निभाएं।
विज्ञापन