{"_id":"576445d34f1c1b5d7211c132","slug":"panthers-protest-over-incidents-of-temples","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में हुई घटनाओं पर भड़के पैंथर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में हुई घटनाओं पर भड़के पैंथर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू और उधमपुर के मंदिरों में हुई घटनाओं के विरोध में पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के विरोध में सलाथिया चौक पर एकत्रित होकर नारेबाजी की और गठबंधन सरकार पर राज्य में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पैंथर्स पार्टी के जिला यूथ प्रधान जगदेव सिंह जग्गा की अध्यक्षता में सलाथिया चौक पर पैंथर्स कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे अमरनाथ यात्रा शुरू होने की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
उनका कहना था कि कुछ दिनों से जम्मू और उधमपुर के मंदिरों में कुछ शरारती तत्वों द्वारा छेड़छाड़ कर माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। दूसरी तरफ सरकार इन शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाए इंटरनेट सेवा को ही बंद कर दिया है।
विज्ञापन
उनका कहना था कि हम सभी लोगों को एकजुट हो जाना चाहिए तथा धार्मिक सौहार्द को खराब करने वालों लोगों के मंसूबों को विफल किया जा सके। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। ताकि कोई शरारती तत्व किसी तरह की घटना को अंजाम न दे सके।
इस अवसर पर राज्य यूथ सचिव पवन देव सिंह, जिला सचिव अमरनाथ मेहरा, जिला यूथ उप प्रधान अजय सिंह, कृष्ण बंसल, संजीव शर्मा, कृष्ण सिंह, गुलशन केसर, रेवत सिंह, सुभाष वरनाल, जोगिंद्र कुमार आदि मौजूद थे।