{"_id":"6b0498add60b51192a076804","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-104367-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी डोडा की टीम ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी डोडा की टीम ने जीता मैच
विज्ञापन
कटड़ा। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रियासी जिले के कटड़ा स्थित श्री माता वैष्णो देवी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी डोडा और डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी रियासी की टीमों के बीच एक दिवसीय क्रिकेट प्रदर्शनी मैच खेला गया।
टॉस जीतकर डोडा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। डॉ. वसीम नतनु ने 31, अहरार देव, सुरेंद्र कुमार और जहांगीर मेहता ने 24-24 रन बनाए। रियासी की ओर से कमल सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए जबकि राजेश, कौशल और गनु राजपूत ने 1-1 विकेट हासिल किया। जवाब में रियासी ने 17.2 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। उन्होंने केवल 3 विकेट खोए और 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
राजेश ठाकुर ने 55 रनों की बेहतरीन पारी खेली जबकि अभिषेक शर्मा ने 48 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। डोडा की तरफ से नजीब केलू ने दो विकेट लिए, जबकि इरशाद मलिक ने एक विकेट हासिल किया। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां दीं गईं। अभिषेक शर्मा को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ''''मैन ऑफ द मैच'''' चुना गया और अतिथियों ने उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।