{"_id":"6a6503a886688270f9002e64","slug":"out-of-control-tempo-traveller-plunges-into-gorge-in-doda-two-women-dead-five-injured-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-138563-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डोडा में अनियंत्रित टेंपो ट्रेवलर खाई में गिरा, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डोडा में अनियंत्रित टेंपो ट्रेवलर खाई में गिरा, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
डोडा जिले के जेठली और डांगरू गांव के रहने वाले हैं सभी
घायलों में दो मासूम बच्चे भी शामिल, सभी की हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
डोडा। जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि उनके परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में दो छोटे मासूम बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा डोडा जिले के जेठली गांव के पास उस समय हुआ जब वाहन मोहला से डोडा की ओर जा रहा था। रास्ते में मोड़ पर अचानक चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क से नीचे सीधे गहरी खाई में जा समाया। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन तुरंत राहत व बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। खाई में गिरे वाहन से सभी सात सवारों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय आशा देवी और उनकी 29 वर्षीय भाभी मीनाक्षी देवी के रूप में हुई है। इस हादसे में आशा देवी के पति अजय शर्मा (33) पुत्र भारत भूषण और उनका 2 साल का बेटा त्रशन, मीनाक्षी देवी के पति 35 वर्षीय शिव कुमार पुत्र भारत भूषण और उनका 3 साल का बेटा शिवांश सभी निवासी जेठली तथा एक अन्य रिश्तेदार नसीब सिंह (35) पुत्र राजिंद्र सिंह निवासी डांगरु गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि शिव कुमार, त्रशन और शिवांश की हालत गंभीर होने पर उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे
पंचायत जाठयली मोहाला के निवासी सभी कटरा से माता वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस व राहत दल के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। घटनास्थल जिला मुख्यालय डोडा से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित है।
-- -- -- -- -
500 फीट गहरी खाई में गिरा वाहन
डोडा-मोहाला जिस लिंक मार्ग पर हादसा हुआ वहां खाई 500 फीट गहरी है। प्रेमनगर के निकट शिवा दल पुल से माला की ओर जाने वाले मार्ग पर शून नाला के पास जब टेंपो ट्रेवलर अचानक अनियंत्रित हो गया और लगभग 500 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा शनिवार दोपहर करीब 2:20 बजे हुआ।
-- -- --
बारिश भी बताई जा रही हादसे की वजह
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हादसा वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हुआ। डोडा में पिछले पांच दिन से भारी बारिश हो रही है और सड़कों पे चिकनी मिट्टी गिरने से फिसलन भी बढ़ गई है, जिस कारण भी वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।