फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   one person found corona infected in ramnagar

रामनगर में एक व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
one person found corona infected in ramnagar
उधमपुर। जिले में रविवार को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है, जबकि एक ने ही कोरोना को मात दी है। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या शनिवार की तरह रविवार को भी तीन ही रही। मामलों में कमी से स्वास्थ्य विभाग को लगातार राहत मिल रही है।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार मामले कम हो रही है और अब तो कई दिनों तक कोई संक्रमित नहीं पाया गया है। बुधवार को एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया था। इसके बाद वीरवार, शुक्रवार और शनिवार को कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया। लेकिन रविवार को एक और व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति रामनगर में संक्रमित पाया गया है। इसके साथ एक व्यक्ति ने कोरोना को मात देने में कामयाबी हासिल की है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कुल 11382 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 11242 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब तीन सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed