{"_id":"40f337cfa317c4ca3e31da17bbf3ea6a","slug":"one-death-in-landslides-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन से एक की मौत
अमर उजाला/ब्यूरो, राजोरी
Updated Wed, 13 May 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की कोटरंका तहसील के झगड़ी ढोक में मंगलवार को अपने पशुओं के लिए घास लेने गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत अचानक तहसील के झगड़ी ढोक में भूस्खलन होने से आई पस्सी के नीचे दब जाने से हुई।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोटरंका तहसील के मोड़ा गांव का निवासी मोहम्मद अमीन पुत्र हाशिम दीन (42) अपने पशुओं के साथ कुछ दिन पहले ही पीर पंजाल की झगड़ी नामक ढोक में गया था।
विज्ञापन
दोपहर बाद करीब दो बजे जब वह घास काट रहा था तो अचानक बारिश शुरू होने से वहां भूस्खलन शुरू हो गई। जब तक वह कुछ समझ पाता, पहाड़ से एक भारी पस्सी उस पर गिर गई और वह उसी पस्सी के नीचे दब गया।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने करीब दो घंटे के कड़े प्रयास के बाद उसके शव को पस्सी के नीचे से निकाला व कोटरंका के सरकारी उप जिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस द्वारा शव को परिवारवालों के हवाले कर दिया गया।