{"_id":"6261c0f07ba5cb16ff46e722","slug":"one-arrest-udhampur-news-jmu258269690","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार, तीन फरार, कार से सात लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार, तीन फरार, कार से सात लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। पुलिस ने चंद्रकोट इलाके में कार सवार एक व्यक्ति को 12 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। उसकी कार से 739,000 रुपये बरामद किए गए हैं। पकड़े जाने पर आरोपी ने पुलिस पर टोके से हमला भी किया।
कश्मीर से जम्मू की ओर जा रही एक कार को पुलिस टीम ने बुधवार रात जांच के लिए रुकने का संकेत दिया। इस पर वाहन चालक ने नाका तोड़ कर भागने की कोशिश की। वाहन का पीछा किया गया और चंद्रकोट के कुन्फर में रोक लिया गया।
चालक सहित कार में सवार सभी चार लोग निकले और पुलिस पर टोका से हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया उसकी पहचान मैम हुसैन निवासी लसवाड़ा, बिश्नाह जम्मू के रूप में हुई है। जबकि अन्य तीन भाग निकले। पुलिस ने कहा कि तीन लोगों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।