फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   On Mahashivaratri, the devotees prayed for happiness and prosperity by performing Jalabhishek

महाशिवरात्रि पर भक्तों ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना

विज्ञापन
On Mahashivaratri, the devotees prayed for happiness and prosperity by performing Jalabhishek
उधमपुर। जिले में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिवभक्तों ने विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक आशीर्वाद प्राप्त किया। देविकानगरी शिव भक्ति में रंगी नगर आई। दिनभर बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। इस अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना व अनुष्ठान हुए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अलसुबह ही भक्तों का शिवमंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रसिद्ध देविका घाट पर स्नान करने व शिवालयों में जल चढ़ाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। डीसी डॉ. पीयूष सिंगला ने देविका स्थित आप शंभू मंदिर में जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया और लोगों को पर्व की बधाई दी। इस दौरान प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। देकिका घाट के मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया गया था। विभिन्न संस्थाओं की ओर से देविका घाट परिसर में प्रसाद वितरित किया। आदर्श कॉलोनी, बाडे़यां, चेरी स्याल में भंडारों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed