फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   NO SRTC Bus Service

Udhampur News: ब्लॉक घोरड़ी की 20 पंचायतों में कोई एसआरटीसी बस नहीं

विज्ञापन
NO SRTC Bus Service
सुनीता कुमारी
सरकारी बसों में निशुल्क सफर का महिलाओं को नहीं मिल रहा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। प्रदेश सरकार की ओर से एक अप्रैल से महिलाओं को सरकारी बसों में निशुल्क सफर करने की सुविधा दी गई है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एसआरटीसी) बसें न होने से इलाके की महिलाएं इस सुविधा से वंचित हैं।
गौरतलब है कि जिला के ब्लॉक घोरड़ी की 20 पंचायतों में एसआरटीसी बसें नहीं है। जिसके चलते इन क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को अभी भी किराया खर्च कर निजी बसों से उधमपुर व अन्य स्थानों पर आना-जाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं ब्लॉक घोरड़ी में मराड़ा माता का मंदिर होने के चलते हजारों की संख्या में श्रद्धालु रोजाना माथा टेकने के लिए आते हैं। लेकिन सरकारी बस सेवा न होने के चलते उन्हें भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां निजी वाहनों की संख्या भी कम है।
विज्ञापन

------

पहले सरकारी बसें चलानी चाहिए थीं
अगर सरकार की ओर से महिलाओं को सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा देना ही था तो पहले जिन ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी बसें नहीं चलती हैं, वहां सरकारी बसें चलानी चाहिए थीं ताकि इन इलाकों की महिलाएं भी इस सुविधा का लाभ ले सकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुषमा देवी, पूर्व सरपंच, लोअर बरमीन
---
कई बार सरकार से गुहार लगा चुके हैं

ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों की कमी है। पिछले लंबे समय से ब्लॉक के विभिन्न पंचायतों में एसआरटीसी बस शुरू करने की सरकार से कई बार गुहार लगा चुके हैं। सरकार ने महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा तो शुरू की है, मगर सरकारी बसों की संख्या बढ़ाने के साथ ही जिन क्षेत्रों में सरकारी बसें नहीं हैं, वहां पर लगानी चाहिए थी।
- मदन लाल, पूर्व सरपंच लाड़
-------


निशुल्क सफर की सुविधा का लाभ उन क्षेत्र की महिलाओं को होगा जिनके क्षेत्रों में एसआरटीसी बसें चल रही हैं। एसआरटीसी की बसें कुछ क्षेत्र को छोड़कर और कहीं नहीं चल रहीं। सरकार से मांग है कि ग्रामीण क्षेत्रों में एसआरटीसी बसें शुरू की जाएं। ताकि यहां की महिलाएं भी फ्री सफर का आनंद ले सकें।
---यशपाल, पूर्व सरपंच,सत्यालता
----
सभी महिलाओं को सुविधा मिलनी चाहिए

इस सुविधा का सभी महिलाओं को लाभ मिलना चाहिए चाहे वे शहरी इलाके की हों या ग्रामीण क्षेत्र कीं। रोजाना ब्लॉक घोरड़ी से हजारों की संख्या में महिलाएं उधमपुर व अन्य क्षेत्रों में आती-जाती हैं। लेकिन ब्लॉक में कोई भी एसआरटीसी की बस नहीं चलती है।

--- सुनीता कुमारी, पूर्व सरपंच, परोआ जागीर सरसू
---कोट..

एसआरटीसी बसें चलानी मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। यह जम्मू से एसआरटीसी कार्यालय से चलानी चाहिए हैं। जब भी क्षेत्र में एसआरटीसी बसें शुरू होंगी, वे जम्मू एसआरटीसी कार्यालय से ही आरंभ की जाएंगी।
- जुगल किशोर, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article