{"_id":"681a65443b66b82ff300f2ec","slug":"no-road-villagers-face-problems-udhampur-news-c-202-1-udh1007-122961-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सड़क न बनने से आवागमन में हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सड़क न बनने से आवागमन में हो रही परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। राया चक से कदवा की ओर जाने के लिए सड़क न बन पाने के कारण स्थानीय लोग परेशानी झेल रहे हैं।
लोग प्रशासन व सरकार से कई बार सड़क बनाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। स्थानीय लोगों के अलावा गर्मी के मौसम में अपने मवेशियों को लेकर आने वाले गुज्जर समुदाय के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि पिछले कई सालों से लोग रोजाना तीन किलोमीटर का पैदल सफर तय कर रहे हैं। पूर्व सरपंच रशीद का कहना था कि क्षेत्र में सड़क न बन पाने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। घरों में लाए जाने वाले जरूरत के सामान भी लोग अपने कंधों पर लाद कर लाते हैं। क्षेत्र की आबादी लगभग 1500 है।