{"_id":"6866d3a0546e4ace9602078a","slug":"no-cleaning-in-katra-katra-news-c-309-1-sjam1002-102070-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धर्मनगरी कटड़ा में सफाई व्यवस्था चरमराई, श्रद्धालु परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धर्मनगरी कटड़ा में सफाई व्यवस्था चरमराई, श्रद्धालु परेशान
विज्ञापन
गंदगी के बीच से निकलते श्रद्धालु।
कटड़ा। मां वैष्णो देवी की पवित्र नगरी कटड़ा में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर नगर परिषद सहित सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है जिससे पूरे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।
हड़ताल के चलते शहर के हर गली, मोहल्ले, चौराहे और मुख्य सड़कों पर कूड़े का ढेर जमा हो चुका है। तापमान में बढ़ोतरी और लगातार जमा कचरे के कारण कटड़ा में दुर्गंध फैल चुकी है। देशभर से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालु इस स्थिति से बेहद परेशान हैं। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें मुंह ढककर और बदबू के बीच निकलना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से नियमितीकरण, वेतनवृद्धि, स्थायी नियुक्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। परंतु नगर परिषद और प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा जिससे उन्हें मजबूरन हड़ताल पर जाना पड़ा।
कर्मचारी नेता ने कहा, हम केवल अपने अधिकार मांग रहे हैं। वर्षों से अस्थायी तौर पर काम कर रहे हैं लेकिन न तो स्थायी किया गया और न ही न्यूनतम वेतनमान दिया जा रहा है। जब तक सरकार हमारी बात नहीं सुनेगी हड़ताल जारी रहेगी। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
पंजाब से आए श्रद्धालु रमेश ने कहा कि हर बार मां के दरबार में शुद्ध और पवित्र वातावरण मिलता था, मगर इस बार हर जगह गंदगी और बदबू से परेशान हो गए हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। दक्षिण भारत से आए श्रद्धालु रमेशन पिल्लई ने कहा हम सपरिवार माता के दर्शन के लिए आए हैं लेकिन कटड़ा की हालत देखकर दुख हुआ। बच्चों को लेकर चलना मुश्किल हो रहा है प्रशासन को इस पर तुरंत कदम उठाना चाहिए।
नगर परिषद और जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस आश्वासन सामने नहीं आया है। हालांकि सूत्रों के अनुसार प्रशासन कर्मचारियों से बातचीत की कोशिश कर रहा है और जल्द समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है। सफाई कर्मचारियों की यह हड़ताल न केवल नगर परिषद की लापरवाही को उजागर कर रही है बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रही है। अगर जल्द ही समाधान नहीं निकाला गया तो यह स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। प्रशासन और सरकार को इस मामले में त्वरित हस्तक्षेप करना होगा ताकि धर्मनगरी कटड़ा की पवित्रता और श्रद्धालुओं की सुविधाएं बनी रहें।