फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   NCC cadets and security forces step by step

एनसीसी कैडेट्स और सुरक्षाबलों ने कदम से मिलाए कदम

विज्ञापन
NCC cadets and security forces step by step
उधमपुर। डिग्री कॉलेज के मैदान में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह का अभ्यास शुरू हो गया है। इसमें कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स और सुरक्षाबलों की सात टुकड़ियों ने हिस्सा लेकर कदम से कदम मिलाए हैं। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी मौजूद रहे। 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल कर तैयारियों को पुख्ता किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने निर्णय लिया है कि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह बिना दर्शकों के आयोजित होगा। इसमें केवल कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स और सुरक्षाबलों की टुकड़ियां हिस्सा लेंगी। इस बार स्कूल से विद्यार्थियों को नहीं बुलाया गया। कई दिन से पुलिस, सीआरपीएफ, फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स के जवान और एनसीसी कैडेट्स अपने स्तर पर रिहर्सल कर रहे थे, लेकिन मंगलवार से जिला खेल विभाग के अंतर्गत डिग्री कॉलेज के मैदान में सुबह नौ से 11 बजे अभ्यास हुआ है।
विज्ञापन

इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह सरकार के दिशानिर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। सभी एनजीओ और विभाग इसमें हिस्सा ले रहे हैं। देश को आजाद करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले शहीदों को याद किया जा रहा। साथ ही उन्नत भारत के निर्माण का भी प्रयास किया जा रहा है। 15 अगस्त को कोविड एसओपी का पालन कर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्वर्ण सिंह, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed