{"_id":"6463cc9ccb8d56537d0615ab","slug":"mongri-fair-udhampur-news-c-10-1-117160-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मोंगरी मेला के दूसरे दिन ग्रामीणों को दी जी-20 की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मोंगरी मेला के दूसरे दिन ग्रामीणों को दी जी-20 की जानकारी
Wed, 17 May 2023 12:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 17 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। मोंगरी तहसील में आयोजित तीन दिवसीय शिव-पार्वती एतिहासिक मोंगरी मेले के दूसरे दिन सैकड़ों लोग मेले में पहुंचे। ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की और खाने-पीने की वस्तुओं का आनंद उठाया। इस मौके पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मेले में विशेष तौर पर ग्रामीणों को जी-20 की जानकारी दी गई।
सुबह करीब 10 बजे लोग मेला स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए थे। लोगों ने पहले शिव पार्वती की गुफा में पूजन किया। महिलाओं ने सजावट का सामान खरीदा तो पुरुष खाने-पीने की वस्तुओं का आनंद उठाने के साथ झूला झूलते हुए नजर आए। बच्चों के लिए इस बार मेले में विशेष तौर पर झूले लगाए गए थे। मेले में कबड्डी, वालीबाल, खो-खो व अन्य कई तरह की खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर पुरस्कार जीते। जिला प्रशासन की तरफ से विभिन्न सरकारी विभाग के स्टाल लगाए गए थे। यहां ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीणों को कश्मीर में आयोजित होने वाले जी-20 सम्मेलन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मेले में शाम तक रौनक छाई रही। पुलिस की तरफ से मेला स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बुधवार को मेला का दंगल के आयोजन के साथ समापन होगा।