फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   micro containment zone

रामनगर के वार्ड 7 में बना पांचवां माइक्रो कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
micro containment zone
रामनगर वार्ड नंबर 7 में तारबंदी करते पुलिस के जवान। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामनगर। जिले में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही माइक्रो कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो ही है। शनिवार को पांचवां माइक्रो कंटेनमेंट जोन रामनगर कस्बे के वार्ड 7 में बनाया गया। इस वार्ड में एक साथ चार संक्रमण के मामले सामने आए। इसकी जानकारी मिलने पर प्रशासन ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने का आदेश जारी कर दिया। शनिवार को पुलिस ने तारबंदी कर इलाके को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में करीब तीन दिन से लगातार माइक्रो कंटेनमेंट जोन बन रहे हैं। सबसे पहले उधमपुर शहर के भारत नगर और कुद को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया। शुक्रवार को उधमपुर शहर में वार्ड 10 के कैप्परी और जिब इलाके को माइक्रो कंटनेमेंट जोन बनाया गया। वहीं, शनिवार को रामनगर के वार्ड 7 में नया माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इस स्थान पर चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, और इनके संपर्क में रहने पर कई लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए हैं।
विज्ञापन

माइक्रो कंटेनमेंट जोन के सभी निवासियों के रविवार को कोरोना टेस्ट किए जा सकते हैं। पुलिस ने कंटेनमेंट जोन की दो गलियों को पूरी तरह से सील कर दिया है, और तारबंदी कर लोगों के बाहर निकलने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस ने सभी लोगों से अपील की है कि कोई भी अब बिना किसी कारण के घर से बाहर न निकले। इस इलाके में अब वाहनों की आवाजाही पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। एसएचओ व टीएसओ को कंटेनमेंट जोन में जरूरत का सामान उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में अब पांच माइक्रो कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed