फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Meeting

पंचैरी-मोंगरी की वार्षिक बैठक आयोजित

विज्ञापन
Meeting
पंचैरी में अधिकारियों को सम्मानित करते डीडीसी पंचैरी जसवीर सिंह - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी में डीडीसी पार्षद जसवीर सिंह की अध्यक्षता में पंचैरी-मोंगरी की वार्षिक बैठक आयोजित हुई। इसमें उन्होंने सरकारी योजनाओं के तहत वांछित परिणाम प्राप्त करने और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए पीआरआई और अधिकारियों के बीच घनिष्ठ तालमेल का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में जिला योजना (कैपेक्स), पीएमएवाई-जी, पीएमएवाई-यू, एसबीएम, एनआरएलएम, जेजेएम, बीएडीपी, मनरेगा, ई-श्रम पंजीकरण, एमडीएम, पीएमएमएसवाई, पीएमजीकेएवाई, समग्रा, आईसीडीएस, बी2वी, आईडब्ल्यूएमपी, पीएम किसान, केसीसी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पौधरोपण, पोषण अभियान, पीएमएजीवाई विभागों के प्रदर्शन तथा पंचैरी-मौंगरी में लागू किए जा रहीं अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

इस दौरान सड़कों के खराब होने, स्कूलों के अपग्रेडेशन, बेहतर स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं, सरकारी संस्थानों में कर्मचारियों की कमी पर भी चर्चा की गई। डीडीसी ने संबंधित विभाग अधिकारियों और पंचायतीराज संस्थाओं को संबोधित करते हुए पंचैरी-मौंगरी को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने और जमीन पर बेहतर परिणाम देने के लिए अतिरिक्त जोश के साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को सरकारी योजनाओं के उचित परिपालन के निर्देश देते हुए उन्होंने उन्हें अपने प्रयासों को दोगुना करने और सभी कल्याणकारी योजनाओं का उचित लाभ पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिला केपेक्स बजट 2021-22 के तहत स्वीकृत कार्यों के शीघ्र निष्पादन और समय सीमा पर पूरा करने को कहा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग से अपील की कि 15-18 आयु वर्ग का टीकाकरण पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed