{"_id":"6189774eec3f4d686116e90f","slug":"meeting-udhampur-news-jmu2474377104","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त शाम लाल ने सोमवार को नगर परिषद की विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए एक बैठक की। इस दौरान स्टेट कैपेक्स, माई टाउन माई प्राइड, डिस्ट्रिक्ट प्लान, आदि के विभिन्न चालू और स्वीकृत कार्यों पर चर्चा की गई।
एडीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को फील्ड कर्मियों को तैयार करने के लिए प्रेरित किया, ताकि स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा किया जा सके। कार्यकारी अभियंता आरएंडबी डिवीजन को विकास कार्यों की साप्ताहिक प्रगति की डीसी को रिपोर्ट देने और सप्ताह में छोड़े गए कार्यों को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बाधाओं को हल करने के लिए अधिकारियों को मिलकर काम करने को कहा।
कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को नगर की सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान काउंसिलरों ने अपने-अपने वार्डों की विभिन्न शिकायतों और मांगों पर भी प्रकाश डाला। उनकी शिकायतें सुनने के बाद एडीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों के समयबद्ध तरीके से समाधान किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में उपाध्यक्ष एमसी संजीत कोतवाल, सभी काउंसिलर, संयुक्त निदेशक योजना मोहम्मद इकबाल, एडी एफएस एंड सीए जीएन लोन, एसई जेपीडीसीएल डोडा-किश्तवाड़ असगर हुसैन, एसई आरएंडबी डोडा किश्तवाड़ रामबन सर्कल निसार अहमद जरगर, ईओ एमसी किश्तवाड़ तारिक बलवान ने भाग लिया।