{"_id":"618975d836894e702e2c07b9","slug":"meeting-udhampur-news-jmu247435883","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम पंक्ति में खडे अंतिम व्यक्ति का विकास सुनिश्चत करना हमारा लक्ष्य--रणवीर सिंह पठानिया (प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा )","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम पंक्ति में खडे अंतिम व्यक्ति का विकास सुनिश्चत करना हमारा लक्ष्य--रणवीर सिंह पठानिया (प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा )
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/मजालता। धेम्मा मजालता में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणबीर सिंह पठानिया की अध्यक्षता में एक सम्मेलन आयोजित किया। इसमें मतदान केंद्र अध्यक्षों, शक्ति केंद्रों और भाजपा के मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
पठानिया ने कहा कि आखिरी पंक्ति में खडे़ अंतिम व्यक्ति का विकास करना पार्टी की मूल विचारधारा है। 2014 में सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार के जनहितैषी उपायों और अभूतपूर्व परिवर्तनों को देखते हुए आज देश का प्रत्येक व्यक्ति सरकार के विकासात्मक कदम से जुड़ा लगता है। पीएम ने अटल पेंशन योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय साक्षरता मिशन कार्यक्रम, आदर्श ग्राम योजना, सुरक्षा बीमा योजना, जन धन योजना, ग्राम सड़क योजना, आदि को लांच किया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री के शांति, विकास और विजन-2022 के लिए प्रयास करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं में अनुशासन, मिलनसारिता और आत्म संयम की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि सबका साथ, सबका विकास एक राष्ट्रीय नारा बन गया है। जिसने जाति, रंग, पंथ या धर्म के बिना पूरे देश को एक धागे में बांध दिया है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर मोदी सरकार ने विकास को एक नई राह प्रदान की है। इससे जम्मू कश्मीर में विकास के नए द्वार खुल गए हैं। आयुष्मान जन अरोग्य योजना, जल जीवन मिशन, हर घर को बिजली जैसी योजनाओं ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ सीधा जुड़ाव किया है, और राजनीति के बुनियादी आयामों को बदल दिया है। बैठक में कुलदीप सिंह (जिला महासचिव), सेवा सिंह मनकोटिया (सेवानिवृत्त एसएसपी), शिव राम (मंडल महासचिव), मखन लाल (मंडल उपाध्यक्ष) व अन्य उपस्थित रहे।