फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   medical camp

शिविर में ग्रामीणों का जांचा स्वास्थ्य, निशुल्क दवाएं दीं

विज्ञापन
medical camp
उधमपुर: 187 बटालियन के कमांडेंट मेडिकल कैंप का उद्घाटन करते हुए. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सीआरपीएफ की 187 बटालियन ने सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बट्टल बालियां गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। सुबह साढे़ नौ बजे इसका शुभारंभ बटालियन कमांडेंट सुरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम को जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद खजूरिया, नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ. अजय कुमार और 187 बटालियन के पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्यों में सहायक उप निरीक्षक व फार्मासिस्ट सुनील चैधरी, अंकुश कुंडल और सिपाही नर्सिंग सहायक हरविंदर सिंह के सहयोग से संचालित किया गया। चिकित्सा शिविर के दौरान लोगों की शारीरिक जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गईं।
विज्ञापन

शिविर का लाभ बट्टल बालियां गांव एवं आसपास के 290 लोगों ने प्राप्त किया। मौके पर बट्टल पंचायत की सरपंच सुनीता देवी और बालियां पंचायत के सरपंच मनमोहन रैना उपस्थित थे। बटालियन कमांडेंट सुरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को शिविर का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

उधमपुर: मेडिकल कैंप में मरीजों की जांच करते हुए डॉक्टर.

उधमपुर: मेडिकल कैंप में मरीजों की जांच करते हुए डॉक्टर.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: कैंप में मरीजों को मुफ्त दवाई बांटते हुए 187 बटालियन के कमांडेंट

उधमपुर: कैंप में मरीजों को मुफ्त दवाई बांटते हुए 187 बटालियन के कमांडेंट- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed