फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   mata vaishno devi news

Udhampur News: दिव्य आरती के बाद मां को लगाया जाएगा विशेष भोग

Mon, 13 Jan 2025 12:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 13 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
mata vaishno devi news
लोहड़ी पर्व से पहले मूंगफली की खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : katra
लोहड़ी पर्व पर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां वैष्णो देवी भवन पर तड़के होगी मां की पूजा-अर्चना
विज्ञापन

कटड़ा। लोहड़ी पर्व पर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां वैष्णो देवी भवन पर तड़के दिव्य आरती के बाद मां वैष्णो देवी की पूजा-अर्चना कर विशेष भोग लगाया जाएगा। इस मौके पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा।

मां वैष्णो देवी की पवित्र पिंडियों को पुजारी मंत्रोच्चारण के बीच विशेष रूप से मूंगफली सूखे मेवे आदि के बनाए हार अर्पित करेंगे। इसको लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस लोहड़ी पर्व पर धर्मनगरी कटड़ा में पर्व मनाने को लेकर लोगों के साथ ही युवाओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। लोग अपने-अपने घरों में स्थापित मंदिरों के साथ ही कटड़ा के सभी प्रमुख मंदिरों में हाजिरी लगाकर पूजा अर्चना कर मूंगफली चिड़वे, गचक, सूखे मेवे भगवान को अर्पित करेंगे। शाम के समय लोहड़ी जलाकर परिवार की शांति की कामना करेंगे। युवा और बच्चे टोलियां बनाकर दुकानों सहित घर-घर जाकर लोहड़ी के गीत गाएंगे। वहीं, लोहड़ी पर्व को लेकर धर्मनगरी कटड़ा में सूखे मेवे के साथ ही मूंगफली गचक रेवड़ियां आदि की दुकानें सज गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed