फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Mata Pingla Devi Yatra, Reached Ramnagar, Warm Welcome

Udhampur News: ढोल नगाड़ों के साथ पिंगला देवी के दरबार पहुंची वार्षिक अखंड ज्योति यात्रा

विज्ञापन
Mata Pingla Devi Yatra, Reached Ramnagar, Warm Welcome
रामनगर।पिंगला माता के दर्शन करने के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। कस्बे में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उधमपुर से वार्षिक पिंगला माता की अखंड ज्योति बुधवार मां पिंगला देवी के दरबार में पहुंची। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।
बुधवार सुबह आदि शक्ति सेवा संस्था पिंगला माता की ओर से आयोजित वार्षिक अखंड ज्योति यात्रा धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ उधमपुर से रवाना हुई। दोपहर को शिविर में पहुंची यात्रा का स्वागत करने के लिए तहसीलदार सतीश कुमार, पूर्व बीडीसी देशराज ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान रामनगर प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे,पिंगला माता की अखंड ज्योति यात्रा जैसे ही भवन पर पहुंची श्रद्धालुओं में जोश देखने को मिला। चारों तरफ से जोर से बोलो जय माता दी की गूंज सुनाई देने लगी। पिंगर गांव में एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित पिंगला माता के पवित्र मंदिर में माथा टेकने के लिए भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने कतारों में खड़े होकर कई घंटे इंतजार करके मां पिंगला के दर्शन किए और घर में सुख समृद्धि की कामना की। यात्रा दौरान श्रद्धालुओं के लिए भवन परिसर में लंगर की व्यवस्था भी की गई थी वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed