{"_id":"61d0b9d3e67bd23ae214fde3","slug":"mandir-udhampur-news-jmu2510459126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष पर देविकानगरी के मंदिरों में लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष पर देविकानगरी के मंदिरों में लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता
विज्ञापन
नववर्ष पर ऊधमपुर के देविका तट पर शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए शिवभक्त
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नववर्ष के पहले दिन शनिवार को देविकानगरी के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं का सुख समृद्धि व शांति की प्रार्थना करने के लिए सुबह से शाम तक तांता लगा रहा। इसके अलावा शहरवासी दिन भर एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते नजर आए। इससे पहले शहरवासियों ने शुक्रवार रात को 12 बजते ही आतिशबाजी कर नववर्ष का स्वागत किया।
2022 के स्वागत को लेकर शहर व आसपास के इलाकों में शुक्रवार रात से ही जश्न का माहौल था। शहर के विभिन्न होटलों पर रात के समय विशेष रूप से संगीतमय रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तो कई स्थानों पर युवाओं की टोलियां आतिशबाजी करती नजर आईं। शुक्रवार देर रात जैसे ही 12 बजे, पूरा शहर आतिशबाजी से नहा उठा। सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर नववर्ष की बधाई दीं।
वहीं, शनिवार सुबह होते ही ज्यादातर शहरवासी देविका स्थित शिव मंदिर, टी मोड़ स्थित काली माता मंदिर, रैंबल स्थित काली माता मंदिर, आदि में पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं का पूजा अर्चना करने के लिए तांता लग गया। श्रद्धालुओं ने लंबे समय तक कतार में लग कर मंदिरों में माथा टेका और अपने परिवार की सुख समृद्धि के साथ देश में अमन शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। वहीं, पुलिस ने नववर्ष के पहले दिन शहर व मंदिरों के बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।