फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Makar Sankranti

पारंपरिक रीति-रिवाज से मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व

विज्ञापन
Makar Sankranti
उधमपुर मकर सक्रांति के उपलक्ष पर गोल मार्केट के दुकानदारों द्वारा भगत सिंह पार्क में खिचड़ी बां? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। मकर संक्रांति का पावन पर्व शुक्रवार को देविकानगरी में धूमधाम से मनाया गया। देविका घाट स्थित प्राचीन बावलियों व अन्य इलाकों पर स्थित बावलियों में लोगों ने स्नान किया। इसके अलावा विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना, दान पुण्य और गरीबों को खिचड़ी दान करने का सिलसिला जारी रहा। घरों में विशेष तौर पर खिचड़ी तैयार कर प्रसाद के रूप में ग्रहण की गई।
विज्ञापन

लोहड़ी के बाद शुक्रवार को मकर संक्रांति जिले में पारंपरिक रीति-रिवाज व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मकर संक्रांति के दिन से ही सूर्य देव उत्तरायण हो जाते हैं। इसलिए, इस दिन पुण्य स्नान और हवन-पूजन का विशेष महत्व है। शास्त्रों के मुताबिक इस दिन स्नान व दान करने से पुण्य मिलता है, और घरों में सुखों का वास होता है। इसको लेकर सुबह से ही देविका तट स्थित बावलियों में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। शाम तक सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इन बावलियों में स्नान किया।
विज्ञापन

इसके साथ बिल्लन बावली, साकन बावली व अन्य बावलियों पर भी लोगों ने स्नान किया। स्नान के बाद भगवान शिव के प्राचीन मंदिर में अखंड दीप प्रज्ज्वलित कर परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। हर वर्ग के श्रद्धालु गरीबों में खिचड़ी दान करते देखे गए। इसी तरह टी मोड़ स्थित काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करने के लिए लंबी कतार में लग कर माथा टेका। खिचड़ी दान करने के साथ श्रद्धालुओं ने अपने घरों में खिचड़ी बनाकर उसका सेवन भी किया। इस अवसर पर शहरवासियों ने शहीद भगत सिंह पार्क में भंडारे का आयोजन किया, जिसमें सभी को खिचड़ी वितरित की गई।

उधमपुर मकर सक्रांति के उपलक्ष पर देविका तट पर गरीबो में दान करते लोग

उधमपुर मकर सक्रांति के उपलक्ष पर देविका तट पर गरीबो में दान करते लोग- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed