{"_id":"61e1c15c8a01c100543b8c94","slug":"makar-sankranti-udhampur-news-jmu2519049177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारंपरिक रीति-रिवाज से मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारंपरिक रीति-रिवाज से मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व
विज्ञापन
उधमपुर मकर सक्रांति के उपलक्ष पर गोल मार्केट के दुकानदारों द्वारा भगत सिंह पार्क में खिचड़ी बां?
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। मकर संक्रांति का पावन पर्व शुक्रवार को देविकानगरी में धूमधाम से मनाया गया। देविका घाट स्थित प्राचीन बावलियों व अन्य इलाकों पर स्थित बावलियों में लोगों ने स्नान किया। इसके अलावा विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना, दान पुण्य और गरीबों को खिचड़ी दान करने का सिलसिला जारी रहा। घरों में विशेष तौर पर खिचड़ी तैयार कर प्रसाद के रूप में ग्रहण की गई।
लोहड़ी के बाद शुक्रवार को मकर संक्रांति जिले में पारंपरिक रीति-रिवाज व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मकर संक्रांति के दिन से ही सूर्य देव उत्तरायण हो जाते हैं। इसलिए, इस दिन पुण्य स्नान और हवन-पूजन का विशेष महत्व है। शास्त्रों के मुताबिक इस दिन स्नान व दान करने से पुण्य मिलता है, और घरों में सुखों का वास होता है। इसको लेकर सुबह से ही देविका तट स्थित बावलियों में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। शाम तक सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इन बावलियों में स्नान किया।
इसके साथ बिल्लन बावली, साकन बावली व अन्य बावलियों पर भी लोगों ने स्नान किया। स्नान के बाद भगवान शिव के प्राचीन मंदिर में अखंड दीप प्रज्ज्वलित कर परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। हर वर्ग के श्रद्धालु गरीबों में खिचड़ी दान करते देखे गए। इसी तरह टी मोड़ स्थित काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करने के लिए लंबी कतार में लग कर माथा टेका। खिचड़ी दान करने के साथ श्रद्धालुओं ने अपने घरों में खिचड़ी बनाकर उसका सेवन भी किया। इस अवसर पर शहरवासियों ने शहीद भगत सिंह पार्क में भंडारे का आयोजन किया, जिसमें सभी को खिचड़ी वितरित की गई।

उधमपुर मकर सक्रांति के उपलक्ष पर देविका तट पर गरीबो में दान करते लोग- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन