फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   majua to resan road, bad condition

Udhampur News: मजूआ-रेसेन तक 16 किलोमीटर मार्ग की हालत बदतर

विज्ञापन
majua to resan road, bad condition
- जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से आवागमन मुश्किल, ग्रामीण व वाहन चालक परेशान
विज्ञापन

रामनगर। मजूआ से रेसेन गांव को जोड़ने वाला करीब 16 किलोमीटर लंबा मार्ग इन दिनों बेहद खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुका है। इस कारण ग्रामीणों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। लोगों ने प्रशासन से समस्या का समाधान की मांग उठाई है।
स्थानीय राजकुमार, मंगल सिंह, ओमकार चंद, शेर सिंह, काकू राम, जोगिंदर कुमार ने बताया कि सड़क का निर्माण 2022 में किया गया था। हैरानी की बात है कि मात्र छह महीने के भीतर ही तारकोल उखड़ना शुरू हो गया। समय पर मरम्मत और रखरखाव नहीं होने के कारण सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।
विज्ञापन

समस्या को लेकर संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराया लेकिन विभाग की ओर से ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग गहरी नींद में है। पिछले दिनों क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण सुरक्षा दीवारें भी गिर गई थीं जिसका कार्य शुरू नहीं कराया गया है। इसके अलावा नालियां मलबे से भर चुकी हैं। यदि जल्द ही सफाई नहीं करवाई गई तो बारिश का पानी सीधे सड़क पर बहेगा, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालकों ने जताई नाराजगी
वाहन चालक मक्खन सिंह और मुनू राम ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण वाहनों को लगातार नुकसान हो रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब वाहन में खराब न आई हो। मरम्मत पर कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च हो रहा है। बरसात के दौरान सड़क से मलबा पूरी तरह से नहीं हटाया गया। ऐसे में वाहनों को बमुश्किल से निकाला जा रहा है। ग्रामीणों और वाहन चालकों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि मार्ग की जल्द मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed