{"_id":"63334b4f9684b254b93c3e10","slug":"maa-vashno-devi-katra-news-jmu2689639177","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maa Vaishno Devi: माता के दरबार में उमड़ रहा भक्तों का हुजूम, दूसरे नवरात्र पर 32 हजार से अधिक ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maa Vaishno Devi: माता के दरबार में उमड़ रहा भक्तों का हुजूम, दूसरे नवरात्र पर 32 हजार से अधिक ने किए दर्शन
Wed, 28 Sep 2022 12:42 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:42 PM IST
विज्ञापन
कटड़ा में दर्शनी ड्टोढ़ी से आगे बढ़ते मां वैष्णो देवी के भक्त। -संवाद
- फोटो : KATRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्रि में कटड़ा में माता वैष्णो देवी के भक्तों का उत्साह लगातार बरकरार है। नवरात्रि के दूसरे दिन रात आठ बजे तक 32 हजार से अधिक यात्री अपनी पंजीकरण करवाकर माता के भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। माता के भवन में हुई सजावट भक्तों को आकर्षित कर रही है। इसलिए, इस वर्ष भी नवरात्रि में साढ़े तीन लाख से अधिक भक्तों के कटड़ा पहुंचने की संभावना है।
माता के भवन को इस वर्ष भी विशेष रूप से सजाया गया है। इसकी सजावट देश के साथ विदेश से आए फलों और फूलों से की गई है, जिनकी खुशबू श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। भक्त दोगुने उत्साह के साथ माता के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम नवरात्रि पर 40 हजार से अधिक भक्तों ने माता के दर्शन किए थे।
वहीं, मंगलवार को दोपहर बारह बजे तक 12 हजार भक्त अपना पंजीकरण करवा चुके थे। दो बजे तक इनकी संख्या 17 हजार, पांच बजे तक 24 हजार और रात आठ बजे तक पंजीकरण करवाने वाले भक्तों की संख्या 32 हजार पार कर चुकी थी। अभी कक्ष बंद होने में दो घंटे बाकी थे और बाहर लंबी कतार लगातार हुई थी। गौरतलब है कि पिछले छह वर्षों से शारदीय नवरात्र पर दर्शन करने वाले भक्तों का आंकड़ा तीन लाख से अधिक रहा है। मौजूदा आंकड़े बताते हैं कि इस बार भी भक्तों की संख्या तीन लाख से काफी अधिक रहेगी।