{"_id":"625b04550885644e3972bb09","slug":"maa-vashno-devi-katra-news-jmu2579423193","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान बढ़ने पर भी भक्तों के जोश में नहीं आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान बढ़ने पर भी भक्तों के जोश में नहीं आई कमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने कटड़ा आने वाले भक्तों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। प्रतिदिन 30 से 40 हजार श्रद्धालु माता के दरबार में माथा टेकने पहुंच रहे हैं। साथ ही भीषण गर्मी में भक्त बैटरी कार व हेलिकॉप्टर सेवा का भी भरपूर लाभ उठा रहे हैं।
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ऑनलाइन समेत 40 हजार से अधिक भक्त माता की प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन करने पहुंचे। वहीं, शनिवार शाम सात बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण समेत 35 हजार से अधिक श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि कक्ष बंद होने तक यह आंकड़ा 40 हजार को पार कर जाएगा।
वहीं, भवन से मिली जानकारी के मुताबिक गर्मी में हर बार तापमान सामान्य रहता था। लेकिन, इस बार तापमान में भारी बढ़ोतरी हुई है। फिर भी यात्रियों के जोश में कमी नहीं आई है। श्राइन बोर्ड ने भी यात्रियों के पंजीकरण के लिए कई कक्ष खोल दिए हैं, इसलिए लोगों को पंजीकरण के लिए परेशान नहीं होना पड़ रहा है। इसके अलावा बैटरी कार व हेलिकॉप्टर सेवा सहित रोपवे का लाभ श्रद्धालुओं को लगातार मिल रहा है।

5 नंवर भवन की ओर जाते यात्री 6 नंवर पंजिकरण करवा कर बाहर आते यात्री 7,8 नंवर भवन का दृश्य 9 नंवर रोपवे ?- फोटो : KATRA