फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   maa vashno devi

शाम तक ही 25 हजार श्रद्धालुओं ने किया माता के भवन की ओर प्रस्थान

विज्ञापन
maa vashno devi
यात्रियों की भीड़ की तस्वीरें - फोटो : KATRA
शाम तक ही 25 हजार श्रद्धालुओं ने किया माता के भवन की ओर प्रस्थान
विज्ञापन

31 दिसंबर को बीते पांच सालों से 50 हजार के पार रही है भक्तों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। 31 दिसंबर को मां वैष्णो देवी के चरणों में शीश झुकाने वाले भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ माता के जयकारे लगाते हुए सुबह से ही भवन की ओर प्रस्थान करते नजर आए।
तड़के ही पंजीकरण कक्ष के बाहर भक्तों की कतार देखने को मिली। यह सिलसिला भवन मार्ग पर कई स्थानों पर देखा गया। वहीं, प्रशासन भी कोरोना नियमों के पालन पर जोर देता रहा। कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम तक लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं का पंजीकरण हो चुका था।
विज्ञापन

बता दें कि पांच वर्षों से 31 दिसंबर को भवन में माता के दर्शन करने वालों भक्तों की संख्या 50 हजार का आंकड़ा छूती रही है। हालांकि, इस बार भक्तों की संख्या सीमित रखी गई। जिस कारण कई भक्तों को शनिवार का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
माता के दरबार पहुंचे 56 लाख श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। वर्ष 2021 में कोरोना के प्रकोप के बीच भी माता के दर्शनों को आने वाले भक्तों का हौसला बुलंद रहा। कोरोना नियमों का पालन करते हुए वर्ष 2021 में 56 लाख भक्तों ने माता वैष्णो देवी की प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन किया। इससे पहले वर्ष 2020 में 17 लाख भक्तों ने ही माता के दर्शन पाए।
वर्ष 2021 में माहवार आंकड़ों के हिसाब से जनवरी में 408061 भक्तों ने माता के दर्शन किए। इसी तरह फरवरी में 389549, मार्च में 525198, अप्रैल में 321735, मई में 45155, जून में 198490, जुलाई में 500671, अगस्त में 521990, सितंबर में 639162, अक्तूबर में 753561, नवंबर में 646415 और दिसंबर में 632458 भक्तों ने माता के दरबार में माथा टेका।

कोरोना काल से पहले वर्ष 2017 में लगभग 82 लाख भक्तों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। जबकि, वर्ष 2018 में 8586541 और वर्ष 2019 में 7940064 यात्री माता के दर्शन करने पहुंचे थे। गौरतलब है कि वर्ष 2011 और वर्ष 2012 में भक्तों की संख्या एक करोड़ का भी आंकड़ा पार कर चुकी है।

यात्रियों की भीड़ की तस्वीरें

यात्रियों की भीड़ की तस्वीरें- फोटो : KATRA

यात्रियों की भीड़ की तस्वीरें

यात्रियों की भीड़ की तस्वीरें- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed