{"_id":"5f1c6a1f8ebc3e74a76e25ea","slug":"lockdown-udhampur-news-jmu2151085121","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड लॉकडाउन: सुबह से शाम तक पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड लॉकडाउन: सुबह से शाम तक पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कोरोना संकट के कारण जिले में लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन के दौरान देविकानगरी के बाजार में सुबह से शाम तक सन्नाटा पसरा रहा। किसी को भी बिना किसी कारण के बाजार की तरफ जाने नहीं दिया गया। शहर के विभिन्न हिस्सों में तारबंदी कर कई मार्गों को बंद रखा गया। हर तरफ केवल सुरक्षाबल ही तैनात नजर आ रहे थे। राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया गया था। दिन भर देविकानगरी कड़े पहरे में रही।
जिले में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर करीब सप्ताह पहले जिला प्रशासन ने शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन लगाने का एलान किया था। इसको लेकर दिशा निर्देश भी सप्ताह पहले जारी कर दिए गए थे। शुक्रवार रात दस बजे इसकी शुरूआत कर दी गई थी। शनिवार सुबह शहर की सड़कें पूरी तरह से वीरान थी। हालांकि शहर के अंदर दूध, फल, सब्जी की दुकानें खुली रही और इनमें सामान खरीदने के लिए जाने वाले लोगों को रोका नहीं गया। जो लोग बाजार जा रहे थे उनको रोक कर बाजार जाने का कारण पूछा रहा था और इसके बाद जाने की अनुमति दी जा रही थी। बाजार के गोल मार्केट, मेन बाजार, इंदिरा चौक, रामनगर चौक व अन्य कई स्थानों पर पुलिस ने तारबंदी कर रखी थी और पूछताछ के बाद ही लोगों को जाने की अनुमति मिल रही थी। जो लोग बिना किसी कारण के बाजार पहुंचे हुए थे उनको सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी देकर वापस भेजा जा रहा था।
सुबह करीब 11 बजे तक लोगों का जरूरत का सामान खरीदने के लिए बाजार पहुंचना जारी रहा, लेकिन इसके बाद पूरे बाजार में सन्नाटा पसर गया। इसके बाद कोई भी बाजार की सड़कों पर घूमता नजर नहीं आया। केवल सुरक्षाबल ही सड़कों पर नजर आ रहे थे। हालांकि राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पहले की तरह ही चलती रही। पुलिस ने राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया।